India vs Pakistan: भारत ए पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का मुकाबला कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49.2 ओवरों में 313 रनों पर सिमट गई है.
भारत के सामने अब जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य है. पाकिस्तान की ओर से माज़ सदाकत, हसन नवाज फरहान यूसुफ ने शानदार फिफ्टी लगाई. वहीं भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे, विप्रराज निगम, हर्षित राणा प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आयुष बडोनी को 1 सफलता मिली.
पाकिस्तान को मिली तेज शुरुआत, लेकिन भारत ने की वापसी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ए की टीम को सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन माज सदाकत ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 7.5 ओवर में 66 रन जोड़ दिए. शमील हुसैन 23 गेंदों में 4 चौकों 2 छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आयुष बडोनी का शिकार बने. इसके ठीक अगले ही ओवर में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने विकेटकीपर रोहेल नजीर (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया मैच में भारत की वापसी कराई.
माज़ सदाकत हसन नवाज ने संभाली पारी
दो लगातार झटकों के बाद ओपनर माज सदाकत ने एक छोर संभाले रखा शानदार अर्धशतक जड़ा. माज ने 63 गेंदों में 6 चौकों 1 छक्के की मदद से 59 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के 121 के स्कोर पर सूर्यांश शेडगे ने माज को आउट किया. इसके बाद कप्तान अब्दुल समद (28 रन) हसन नवाज ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 30.3 ओवर में रिंकू सिंह कुमार कुशाग्र की शानदार फील्डिंग के चलते समद रन आउट हो गए.
हसन नवाज की तूफानी पारी फरहान यूसुफ का फिनिश
मीडिल ऑर्डर में हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए 82 गेंदों में 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 5 चौके 4 छक्के शामिल रहे. 38.2 ओवर में सूर्यांश शेडगे ने नवाज को आउट कर भारत को बड़ी राहत दिलाई. इसके बाद निचले क्रम में फरहान यूसुफ ने मोर्चा संभाला तेज बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक (56 रन) पूरा किया. फरहान की इस पारी की बदौलत पाकिस्तान टीम 300 के पार पहुंचने में कामयाब रही 49.2 ओवर में 313 रनों पर ऑलआउट हो गई.
भारतीय गेंदबाजों का मिला-जुला प्रदर्शन
भारत ए की ओर से गेंदबाजी में सूर्यांश शेडगे, विप्रराज निगम, हर्षित राणा प्रिंस यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, आयुष बडोनी को 1 सफलता मिली. अब सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा रिंकू सिंह से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत ए : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.
पाकिस्तान ए : शमील हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा.