न्यूजीलैंड में भी वैभव सूर्यवंशी का खौफ, कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कैसी है टीम की तैयारी?

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड में उत्साह और एक डर का माहौल भी है. उत्साह इसलिए क्योंकि भारतीय टीम 4 साल के बाद कीवी जमीन पर खेलने उतर रही है और इस दौरान 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है.

वहीं खौफ है 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी से, जिन्होंने दुनियाभर के गेंदबाजों की धुनाई की है. हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया है कि उनकी टीम ने युवा ओपनर के लिए प्लान बनाया है.

वैभव के लिए कैसी है न्यूजीलैंड की तैयारी?

क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज का पहला मैच हेगले ओवल मैदान में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया, जिस पर कीवी कप्तान ने स्वीकार किया कि टीम के खिलाड़ी जानते हैं कि वो कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. मगर ये भी बताया कि अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला तो उनकी टीम इस खतरे से निपटने के लिए तैयार है.

सैंटनर ने इंग्लैंड में खेली गई टी20 सीरीज का हवाला दिया, जहां वैभव ने डेब्यू किया था लेकिन सफल नहीं हुए थे. सैंटनर ने कहा, “अगर उन्हें मौका मिला, तो हमने देखा कि वो क्या कर सकते हैं और लोगों को उन्हें रोकने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. मुझे पता है कि इंग्लैंड में काफी शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ किया गया था. हमने उसे IPL में भी देखा है कि वो कितना आक्रामक रहता है. तो हमने उसके लिए कुछ प्लान बनाए हैं, अगर वो खेलता है.”

क्या वैभव को मिलेगा मौका?

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के सभी 5 मैच में वैभव को बाहर बैठना पड़ा था. वहीं इस सीरीज से ठीक पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर इशारा कर दिया कि वैभव सू्र्यवंशी को पहले टी20 में तो जगह नहीं मिलेगी. अय्यर ने कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को उनकी निरंतरता के लिए लगातार मौके दिए जा रहे हैं, इसलिए वैभव को सीधे प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल सकती.

Leave a Comment