न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड ने आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए कुछ अन्य खिलाड़ियों को चुना है, जबकि डेवोन कॉनवे और जैकब डफी जैसे नामी खिलाड़ी अंतिम 2 मुकाबलों में नहीं खेलेंगे.
भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की ODI सीरीज 4 नवंबर-15 नवंबर तक खेली जाएगी. दिग्गज तेज गेंदब्याज लॉकी फर्ग्यूसन 3 साल बाद वनडे टीम में वापस आए हैं.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड (पहले 3 ODI): मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर
न्यूजीलैंड का स्क्वाड (आखिरी 2 ODI): मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग