न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ऋषभ पंत आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले शुरुआती दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। पंत को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना उनके फिट होने पर निर्भर करता था, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह शुरुआती दो मैच से बाहर हो गए हैं।

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते समय विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत को बाएं पैर में खिंचाव आ गया था। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और रिकवर हो रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। कुमार कुशाग्र को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया गया है।

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का अपडेटेड स्क्वॉड- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल [कप्तान], वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर] (पहले और दूसरे मैच के लिए)

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज, 5 मैच की वनडे सीरीज और दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इससे पहले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 अनऑफीशियर टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 मैच की यह सीरीज 24 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

Leave a Comment