नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन के पहले ही राउंड में सनसनीखेज हार मिली है. उन्हें टेनिस जगत के एक अंजाने चेहरे ने 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हरा दिया. जोकोविच को हराकर यूएस ओपन के पहले ही राउंड से बाहर का रास्ता दिखाने वाले खिलाड़ी का नाम मारियानो नावोन है.
(Photo: Getty)

यूएस ओपन में अर्जेंटीना का मारियानो नावोन गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुकाबले से पहले तक 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच के आगे उनका दावा कमजोर ही आंका जा रहा था. लेकिन, मैच में मारियानो ने जोकोविच को हराकर सबको हैरान कर दिया. (Photo: Getty)

नोवाक जोकोविच के लंबे करियर में ऐसा मौका 20 साल बाद आया है, जब उन्हें किसी ग्रैंडस्लैम के पहले ही राउंड में हारकर बाहर होना पड़ा है. जोकोविच को आखिरी बार ग्रैंड स्लैम के पहले ही राउंड में हार 2006 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली थी. (Photo: Getty)

5 सेट तक चले मुकाबले में नोवाक जोकोविच जैसे महान खिलाड़ी को हराकर मारियानो नावोन ने खुशी जाहिर की. उन्होंने जोकोविच पर अपनी जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत बताया. नावोन ने कहा कि उनका सपना साकार हो गया. (Photo: Getty)

दुनिया के 49वें नंबर के खिलाड़ी मारियानो नोवान ने 4 बार के US ओपन विजेता नोवाक जोकोविच तो 4 घंटे और 36 मिनट तक चले मुकाबले में शिकस्त दी है. (Photo: Getty)