नीतीश रेड्डी एशियन गेम्स की टीम से बाहर, पंड्या-पंत वनडे टीम में नहीं, ये है सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही है तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बड़ी खबर ये है कि रोहित शर्मा टीम में बरकरार हैं और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है.

बता दें इस सीरीज के दौरान भारत की दूसरी टीम एशियन गेम्स में खेल रही होगी ऐसे में कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है और दो खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है. बड़ी खबर ये है कि नीतीश कुमार रेड्डी को भी एशियन गेम्स की टीम से बाहर कर दिया गया है और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे. आइए आपको बताते हैं वनडे स्क्वाड की पांच बड़ी बातें.

पहली बड़ी बात

 वनडे टीम में चुने गए हैं, ये सबसे बड़ी खबर है. बताया जा रहा था कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में मौका नहीं देना चाहते लेकिन एक बार फिर रोहित शर्मा का वनडे टीम में सेलेक्शन हुआ है. इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड में लॉर्ड्स वनडे के दौरान शानदार शतक लगाया था.

दूसरी बड़ी बात

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने हार्दिक पंड्या को वनडे टीम में जगह नहीं दी है. पंड्या अबतक पूरी तरह फिट नहीं हैं. यही नहीं ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी नहीं हुई है और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया है.

तीसरी बड़ी बात

नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है. नमन धीर ने हाल ही में शेर ए पंजाब टी20 लीग में कमाल प्रदर्शन किया था, वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे. अब उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है. उनके अलावा तेज गेंदबाज आकिब नबी भी टीम में चुने गए हैं. ये खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है.

चौथी बड़ी बात

मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी वनडे टीम में लौटे हैं. यही नहीं पिछले साल शतक लगाने के बाद टीम से बाहर होने वाले ऋतुराज गायकवाड़ फिर वनडे टीम में लौट आए हैं. इस खिलाड़ी ने रायपुर वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी, इसके बाद वो वनडे टीम से ही ड्रॉप हो गए.

पांचवीं बड़ी बात

नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में मौका दे दिया गया है. इस खिलाड़ी की जगह कौन एशियन गेम्स में खेलेगा ये अबतक पता नहीं चला है लेकिन रेड्डी को वनडे वर्ल्ड कप से पहले खुद को इस फॉर्मेट में साबित करने का मौका दिया गया है.

Leave a Comment