INDvsNZ वेलिंगटन में चल रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन भारत ने अंतिम दो सत्र में वापसी कर न्यूजीलैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली। न्यूजीलैंड ने पहले सत्र में सिर्फ शतकवीर ग्लेन फिलिप्स का विकेट खोया और 75 रन और जोड़े।
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में 51 रन के अंदर 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को 121 ओवरों में 368 रनों पर समेट दिया।
इसके बाद तीसरे सत्र में भारत ने 39 ओवर में ताबड़तोड़ 159 रन बनाए। इसमें यशस्वी जायसवाल का प्रमुख योगदान रहा। उन्होंने 89 गेंदों में 85 रन बनाए। केएल राहुल 52 रन बनाकर और देवदत्त पड्डीकल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैट हैनरी को इकलौती सफलता मिली।
भारत इस तरह से अब न्यूजीलैंड से 209 रन पीछे है। राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।यह न्यूजीलैंड के मैदान पर किसी भी भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी जोड़ी है।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पांच विकेट पर 243 रन से आगे बढ़ाई। उसकी तरफ से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए।भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि आकाश दीप ने तीन विकेट लिए।