‘तिहरे शतक’ शतक से पहले ईशान किशन क्यों लौटे पवेलियन? 250 रन पर रुकी पारी

स्ट जोन के कप्तान ईशान किशन सोमवार (07 सितंबर) को 2026 दलीप ट्रॉफी के फाइनल में तिहरा शतक पूरा करने से पहले ही पवेलियन लौट गए. उनकी पारी 250 रन पर रुक गई. इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और 7 चौके निकल चुके हैं.

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ईशान को ट्रिपल सेंचुरी के आंकड़े से पहले पवेलियन क्यों लौटना पड़ा? दरअसल ईशान को कुछ दिक्कत हुई, जिसके चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा.

क्रिकबज के मुताबिक, थकावट के चलते ईस्ट जोन के कप्तान ने मैदान पर फिजियो को बुलाया. कुछ देर उन्होंने फिजियो से बात की और अंतत: पवेलियन वापस लौट गए. वह बहुत थके हुए नजर आ रहे थे. पवेलियन वापस जाते वक्त ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनकी सरहाना की. वह पारी में दोबारा बैटिंग के लिए लौट सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा लौटने पर क्या फैसला करते हैं.

फाइनल में 65 साल बाद ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी के 65 साल के इतिहास में ईशान किशन फाइनल में ईस्ट जोन के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. इससे पहले टीम के लिए फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम पर था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन स्कोर किए थे.

टीम ने पार किया 600 रन का आकंड़ा

रविवार से शुरू हुए मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ईस्ट जोन ने दिन समाप्त होने तक 4 विकेट पर 385 रन बना लिए थे. अब दूसरे टीम ने 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम कितने टोटल तक पहुंचती है. इस खबर को लिखे जाने तक पारी चल रही है.

यहां देखने वाली बात यह भी होगी कि मुकाबला किस तरफ जाता है. क्या साउथ जोन इस बड़े टोटल को झेल पाती या नहीं. बड़े स्कोर के साथ मैच काफी दिलचस्प होगा गया है.

Leave a Comment