टीम इंडिया के वो 3 धूरंधर, जिन्हें NZ के खिलाफ दूसरे वनडे में मिलना चाहिए मौका! विस्फोटक बल्लेबाज भी

IND vs NZ 2ND ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला अपने नाम किया था। भारत ने ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ-ल्युइस नियम के तहत पांच विकेट से हराया था।

उस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए थे और गुरनूर बरार को भी तीन विकेट मिले थे। बल्लेबाजी में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

अब दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। न्यूजीलैंड की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होंगी। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया चाहेगी कि इस मुकाबले को भी अपने नाम करके श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली जाए। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। किसे मौका मिल सकता है और किसे ड्रॉप किया जा सकता है, इस पर हर एक क्रिकेट फैन की निगाह है। मोहम्मद सिराज के टीम से जुड़ने के बाद समीकरण बदल गए हैं।

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि वो तीन खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जिन्हें दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका जरूर मिलना चाहिए।

1.केएल राहुल की जगह विकेटकीपर के तौर पर इशान किशन

पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को खिलाया था। हालांकि उन्हें ज्यादा देर बैटिंग का मौका नहीं मिला था। वो जब तक क्रीज पर आए, तब तक टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी थी। केएल राहुल ने पांच गेंदों का सामना किया था और तीन रन बनाए थे। वो नाबाद रहे थे। हालांकि इसके बावजूद इशान किशन को दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना चाहिए।

इसकी वजह यह है कि इशान किशन काफी विस्फोटक बल्लेबाज हैं। वो जरूरत पड़ने पर तेजी से बल्लेबाजी कर सकते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं। आखिर के ओवरों में एक ऐसे फिनिशर की जरूरत होती है, जो रनगति को तेजी से बढ़ा सके। इशान के नाम वनडे में दोहरा शतक भी है। ऐसे में वो लंबी बल्लेबाजी करना भी जानते हैं और जरूरत पड़ने पर पारी को संवार सकते हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे वनडे मुकाबले में खिलाना भारत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

2.आकिब नबी की जगह अनुभवी मोहम्मद सिराज

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहले वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। वो इंडिया ए के लिए अनौपचारिक टेस्ट मैच में हिस्सा ले रहे थे। ऐसे में पहला मैच उन्होंने मिस कर दिया था। हालांकि अब वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं और दूसरा वनडे मुकाबला खेल सकते हैं। इस तरह की संभावना है शायद आकिब नबी की जगह सिराज को मौका दिया जाए। सिराज को खिलाने से टीम इंडिया की गेंदबाजी में काफी गहराई आ जाएगी। सिराज के पास 51 वनडे मैचों का अनुभव है, जिसमें वो 77 विकेट चटका चुके हैं। न्यूजीलैंड में नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिलता है। इन परिस्थितियों का सिराज पूरा फायदा उठा सकते हैं। उनके पास नई गेंद से विकेट चटकाने की कला है। उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने से अर्शदीप सिंह के ऊपर से थोड़ा दबाव भी कम हो जाएगा। सिराज ने कई मैच अपने दम पर भारत को जिताए हैं और उनकी वापसी से निश्चित ही भारतीय अटैक में पैनापन आ जाएगा।

3.अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को मिले मौका

भारतीय टीम पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के साथ गई थी। अक्षर पटेल की खासियत यह है कि वह स्पिन ऑलराउंडर हैं। गेंदबाजी करने के अलावा वो जरूरत पड़ने पर बैटिंग भी कर सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया को दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल करना चाहिए। कुलदीप को टी20 सीरीज के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वो पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर बैठे रहे थे। इसके बाद वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी नहीं खिलाया गया। ऐसे में उनको कॉन्फिडेंस देने के लिए दूसरे वनडे में खिलाया जा सकता है। कुलदीप के पास 124 वनडे मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 201 विकेट लिए हैं। ऐसे में वो न्यूजीलैंड की पिचों पर काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

Leave a Comment