भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत काफी मजबूत स्थिति में है। 19 नवंबर से शुरू हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 368 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 720/9 रनों पर घोषित की।
भारत ने पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम पर विशाल बढ़त हासिल की।
खेल के चौथे दिन भारत की पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक के एक खास पन्ने में दर्ज कर लिया। पिछली पारी की तरह इस पारी के पहले ओवर में ही दिग्गज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम को पहले ही ओवर में शून्य के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया। पहली पारी में भी टॉम लेथम जसप्रीत बुमराह की सिर्फ 2 ही गेंदों का सामना कर पाए थे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।
टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया है। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले श्रीसंत और जहीर खान ने यह कारनामा किया था। श्रीसंत ने भारत के लिए पहली बार टेस्ट की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट चटकाए थे। उन्होंने यह खास कारनामा साल 2006 मं किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। इस सूची में जहीर खान दूसरे स्थान पर हैं। भारत के दिग्गज गेंदबाज ने साल 2007 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों के पहले ओवर में गेंदबाजी की थी।
टेस्ट मैच की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
एस. श्रीसंत बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 2006
जहीर खान बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2007
जसप्रीत बुमराह बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
वेलिंगटन टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। उन्होंने पहली पारी में 29 ओवर की गेंदबादी की थी, जिसमें 8 मेडन डालते हुए 91 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। दूसरी पारी में बुमराह 8 ओवर की गेंदबाजी कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 31 रन खर्च किए हैं और 1 विकेट हासिल किया है। भारत को मुकाबला जीतने के दूसरी पारी में बुमराह के अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच खबर लिखे जाने तक संक्षिप्त स्कोर
न्यूजीलैंड पहली पारी- 368/10
भारत पहली पारी- 720/9 d
न्यूजीलैंड दूसरी पारी- 87/2