‘कॉल आया था, लेकिन अब उम्मीद नहीं’, भुवनेश्वर कुमार ने टीम में वापसी पर क्या कहा?

क समय था जब भुवनेश्वर कुमार भारतीय गेंदबाजी की जान हुआ करते थे. उनकी स्विंग विपक्षी टीम को परेशान कर देती थी. लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने चार साल से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

लेकिन भुवी IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसकी वजह से जब किसी इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान होता है, तो भुवनेश्वर कुमार के नाम की चर्चा शुरू हो जाती है. टीम इंडिया में वापसी को लेकर अब भुवनेश्वर ने अपनी राय सामने रखी.

भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने बीते साल IPL में 17 विकेट लिए थे. वहीं 2026 में उन्होंने 28 विकेट लिए थे. घरेलू क्रिकेट में भी उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं. वह इस खेल को एंजॉय कर रहे हैं. जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है तो वह खुश होंगे. लेकिन अब वे हर सीरीज के साथ यह उम्मीद नहीं लगाते हैं.

भुवी को नहीं है उम्मीद

भुवनेश्वर ने बताया कि उन्हें पहले फोन करके कहा गया था कि उनकी जल्दी वापसी होने वाली है. इसी वजह से हर टीम के ऐलान से पहले वह उम्मीदें लगा लेते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. वह समझ चुके हैं कि उन्हें फोन पर जो कहा गया, वह नहीं होगा. भुवी ने बताया,

Leave a Comment