एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आगाज हो चुका है। इस बार इसमें कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत की ए टीम इसमें शामिल हो रही है। इसकी कप्तानी तिलक वर्मा और उपकप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह के पास है।
भारत का पहला मैच आज है, लेकिन जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय अनुसार कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए, ताकि मैच आपसे कहीं छूट ना जाए।
आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए का पहला मैच नेपाल के खिलाफ होगा
भारत और पाकिस्तान की ए टीमें एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 22 नवंबर को आमने सामने होंगी। खेलेगी। इसमें उसका मुकाबला नेपाल की टीम से होगा। जहां एक ओर जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत की ए टीम खेल रही है, लेकिन नेपाल की मुख्य टीम ही इस टूर्नामेंट के लिए आई है। ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है, यानी पूरे 50 ओवर का मुकाबला होगा। आज का मैच जीतने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला 22 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा
तिलक वर्मा की कप्तानी में भारतीय ए टीम 22 नवंबर दिन रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपना मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। मैच दोहा में होगा और भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। चूंकि मैच 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ये करीब साढ़े दस बजे तक चल सकता है। इससे पहले हाल ही में भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर 19 एशिया कप में आमने सामने आई थीं, तब 100वें ओवर की आखिरी बॉल पर मैच का फैसला हुआ और भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक विकेट से पटकनी दी थी। उसके बाद अब कुछ ही दिन के अंतराल में फिर से ये टक्कर होने जा रही है।
भारत ए का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान।
पाकिस्तान ए का पूरा स्क्वाड: शाहजैब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान यूसुफ।