वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 97 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की जीत में टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स और रिचर्ड लेवी की तूफानी अर्धशतकीय पारी साथ ही इमरान ताहिर और एरोन फांगिसो की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा।
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की टीम ने इसके जवाब में 18.2 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो अंक हासिल किए और रिजर्ड लेवी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
एबी डिविलियर्स और रिजर्ड लेवी ने खेली तूफानी पारी
साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने इस मैच में 39 गेंदों पर 70 रन की पारी 5 छक्के और 4 चौकों के साथ खेली जबकि रिचर्ड लेवी ने 39 गेंदों पर 87 रन बनाए और इस दौरान 8 छक्के और 5 चौके भी जड़े। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 104 रन की शतकीय साझेदारी भी हुई। इन दोनों की बेहतरीन बैटिंग के दम पर साउथ अफ्रीका ने बड़ा स्कोर बनाया। वहीं वेस्टइंडीज के लिए देव मोहम्मद ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
क्रिस गेल की पारी हुई बेकार
क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। गेल ने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 31 गेंदों पर 60 रन बनाए। कार्लोस ब्रेथवेट ने भी 13 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। साउथ अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर और एरोन फांगिसो ने काफी शानदार गेंदबाजी की और दोनों ने 3-3 विकेट झटके।
शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे।