एडन मार्कराम-रयान रिकेल्टन ओपनर, कगिसो रबाडा OUT; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। दोनों टीमें इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डरबन, किंग्समीड में खेलेंगे और इस मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

कगिसो रबाडा इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं और वो पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे जबकि एनरिक नॉर्खिया को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

पहले टेस्ट से बाहर हुए रबाडा

कागिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से समय पर उबर नहीं पाए हैं और इसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग्समीड में होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। रबाडा की जगह टीम में आए नार्खिया ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ध्यान देने का फैसला करने के बाद से साढ़े तीन साल से ज्यादा समय से कोई टेस्ट या फर्स्ट-क्लास मैच नहीं खेला है। रबाडा को लेकर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था। हमने उन्हें कुछ अतिरिक्त दिन देने का सुरक्षित रास्ता चुना ताकि वो सौ फीसदी फिटनेस के जितना हो सके उतना करीब पहुंच सकें।

पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की जिस प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया गया है उसमें एक और बदलाव किया गया है और हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे लूंगी एनगिडी की जगह साइनम हार्मर को टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत एडेन मार्कराम और रयान रिकेल्टन करेंगे जबकि इसके बाद बैटिंग लाइनअप में डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन होंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया के हाथों में होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने।

Leave a Comment