ईशान-बुमराह जापान में, तो भारत में किसे मिलेगा मौका? इन खिलाड़ियों की ODI में वापसी के खुले रास्ते

India vs West Indies ODI series: भारतीय क्रिकेट में अगले एक महीने के अंदर अनोखा नजारा देखने को मिलने वाला है. जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शेड्यूल लगभग एक साथ टकरा रहे हैं.

एशियन गेम्स में भारत अपना पहला मैच 28 अक्टूबर को खेलेगा. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होगा. ऐसे में सेलेक्टर्स को वनडे सीरीज की टीम चुनने के लिए कई बड़े फैसला लेने पड़ सकते हैं.

ODI टीम में होगी इन खिलाड़ियों की वापसी!

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एशियन गेम्स टी20 टीम में छह ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो यूके दौरे पर भारत की आखिरी वनडे टीम का हिस्सा थे. ये 6 खिलाड़ी कप्तान श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और इन-फॉर्म ईशान किशन हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी कई खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोलेगी. जिसमें ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.

शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन जापान में होंगे, ऐसे में केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के स्लॉट के लिए ऋषभ पंत सबसे मजबूत दावेदार बन गए हैं. पंत को हालांकि ध्रुव जुरेल से कड़ी चुनौती मिलेगी. बता दें, ऋषभ पंत ने भारत के लिए साल 2024 में आखिरी वनडे मैच खेला था. वहीं, श्रेयस अय्यर की जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल रेस में हैं. गायकवाड़ ने भारत के लिए आखिरी वनडे साल 2025 में खेला था और उस मैच में शतक भी जड़ा था. वहीं, जायसवाल अपने पिछले 3 वनडे मैचों में 2 शतक लगा चुके हैं.

बॉलिंग यूनिट में भी होंगे बदलाव

अक्षर पटेल की जगह अनुभवी रवींद्र जडेजा ले सकते हैं. वहीं बुमराह और अर्शदीप की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और मयंक यादव को प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव के साथ तेज गेंदबाजी की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि, हार्दिक पंड्या का इस सीरीज में खेलना मुश्किल है. वो मार्च के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज के लिए चुने जाने के कारण वो 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से चूक सकते हैं.

‘रो-को’ और कप्तान गिल भरेंगे चमक

भले ही कई स्टार खिलाड़ी जापान में तिरंगा लहराने उतरेंगे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज का आकर्षण कम नहीं होगाय भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ दिग्गज जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करते हुए फैंस का मनोरंजन करेंगे.

Leave a Comment