इस बार भारत में होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन, सामने आई डेट; जानें कब और कहां लगेगी बोली

Etah News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही रसोई गैस सिलेंडर की मांग बढ़ने लगी है। इस बीच गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनी के निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जलेसर क्षेत्र में रवि गैस एजेंसी के संचालक विकेन्द्र उपाध्याय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की केवाईसी सहित आवश्यक कागजात पूरे हैं, उनकी गैस बुकिंग तत्काल की जा रही है। जिनके दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें पहले औपचारिकताएं पूरी कराने की सलाह दी जा रही है।गांव सकरा निवासी गैस उपभोक्ता अनुराग पालीवाल ने बताया कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण उनका सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा था। इस पर रवि गैस एजेंसी के कर्मचारी ने उनके घर पहुंचकर केवाईसी पूरी की और सिलेंडर की बुकिंग कर दी। इसके बाद उन्हें 980 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया।

इसी तरह गांव पिलखतरा निवासी भरत शर्मा ने बताया कि उनका सिलेंडर बुक नहीं हो रहा था। उन्होंने गैस एजेंसी पर संपर्क किया, जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचा। सिलेंडर और गैस पासबुक की जांच में सब कुछ सही मिलने पर तत्काल बुकिंग करा दी गई।एजेंसी संचालक विकेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि एचपी कंपनी के नियमों के अनुसार गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनकी ई-केवाईसी और बीमा संबंधी औपचारिकताएं अधूरी हैं, वे एजेंसी कार्यालय पहुंचकर कागजात पूरे करा लें, ताकि सिलेंडर बुक कराने में परेशानी न हो।

Leave a Comment