आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल आज से शुरू है. खिताबी भिड़ंत ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच है. वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद सिराज के बीच होने वाली टक्कर को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

बता दें कि सिराज और देवदत्त पडिक्कल को फाइनल के लिए साउथ जोन में शामिल किया गया. पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने हाल में श्रीलंका दौरे पर 2 शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीता था. जानिए आज से शुरू हो रहे फाइनल का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अनुभवी हैं, जो नई गेंद से कहर बरपा सकते हैं. दूसरी तरह ईस्ट जोन में वैभव सूर्यवंशी हैं, जो पारी की शुरुआत करते हैं. 15 वर्षीय बल्लेबाज को इसलिए पहचाना जाता है कि वह बड़े नाम वाले गेंदबाजों को टारगेट करने से नहीं डरते, ऐसे में सिराज बनाम वैभव टक्कर देखना रोमांचक होगा.

ईस्ट जोन में अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी. देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं, उनके सामने शमी क्या प्लान करते हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.

साउथ जोन पिछले साल रनर-अप थी, फाइनल में सेंट्रल जोन से हार गई थी. फाइनलिस्ट होने के चलते इस सीजन साउथ को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली, जबकि ईस्ट जोन लगातार 2 मैच (क्वार्टर-फाइनल और सेमीफाइनल) जीतकर फाइनल में पहुंची है.

दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल डिटेल

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन दलीप ट्रॉफी फाइनल चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में है. मैच 9:30 बजे शुरू होगा. 9 बजे टॉस होगा.

दलीप ट्रॉफी फाइनल का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन दलीप ट्रॉफी फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.

दलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग किस एप पर होगी?

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन दलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.

ईस्ट जोन स्क्वॉड

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), शाहबाज अहमद, अभिजीत सरकार, अभिमन्यु ईश्वरन, मोहम्मद शमी, विराट सिंह, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, अनुकूल रॉय, सुदीप कुमार घरामी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, सूरज जायसवाल, डेनिश दास, कुनैन कुरैशी.

साउथ जोन स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), तनय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, करुण नायर, रिकी भुई (विकेटकीपर), एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, अमन हाकिम खान, विध्वथ कावेरप्पा, स्मरण रविचंद्रन, शाइक रशीद, त्रिपुराना विजय, के हिमतेजा, अभिनव तेजराणा, कवुरी साईटीजा.

Leave a Comment