टेन्यूजीलैंड दौरे पर चुनी गई भारतीय वनडे टीम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। इस बार तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे के लिए टीम में जोड़ा गया है। प्रसिद्ध कृष्णा के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है।
आकिब नबी को वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए पहले चुना गया था, मगर अब कृष्णा के चोटिल होने के बाद उन्हें पहले तीन वनडे मुकाबले के स्क्वॉड में भी जोड़ा गया है। इसका मतलब यह है कि आकिब नबी सीरीज के सभी मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई ने आकिब नबी के टीम में शामिल होने की जानकारी शनिवार, 31 अक्टूबर को दी।
आकिब नबी को लेकर बीसीसीआई का अपडेट
बीसीसीआई की रिलीज के अनुसार, पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन ODI मैचों के लिए औकिब नबी को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के पेसर, जो शुरू में सीरीज के चौथे और पांचवें ODI के लिए टीम में थे, ODI सीरीज की शुरुआत से भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
IND vs NZ अपडेटेड टीम
पहले तीन ODI मैचों के लिए भारत की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल [C], रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [VC], केएल राहुल [WK], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [WK], मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ़ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर [कप्तान], रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन [विकेट कीपर, उपकप्तान], अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेट कीपर], मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
प्रसिद्ध कृष्णा समय से नहीं हो पाए फिट
बीसीसीआई ने एक दिन पहले रिलीज जारी कर बताया था, प्रसिद्ध कृष्णा, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर थे, ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ के पेसर, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, उन्हें मैचों के लिए तैयार होने के लिए ज़रूरी वर्कलोड बनाने के लिए और समय चाहिए होगा।
प्रसिद्ध न्यूज़ीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया A स्क्वॉड में शामिल होंगे, बशर्ते वह रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट क्लियर कर लें। इससे उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज़ की तैयारी करने का मौका मिलेगा।
वहीं नीतीश रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला ही मैच खेलेंगे। उसके बाद वह टेस्ट की तैयारियों में जुट जाएंगे।