अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लेकर हासिल की खास उपलब्धि, मोहम्मद शमी-श्रीनाथ ही कर पाएं अब तक ये कमाल

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज के दमदार प्रदर्शन के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे में 185 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही अर्शदीप ने मोहम्मद शमी और जवागल श्रीनाथ के खास क्लब में जगह बना ली है।

न्यूजीलैंड की टीम अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में सिमट गई। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ने तीन और कंबोज ने दो विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की और से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड में 4 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। वह जवागल श्रीनाथ और मोहम्मद शमी के बाद न्यूजीलैंड में 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने। इससे पहले पूर्व तेज गेंदबाज श्रीनाथ ने ऑकलैंड में 2003 में 23 रन देकर 4 विकेट और 1995 में नैपियर में 52 रन देकर 4 विकेट चटकाए ते। वहीं मोहम्मद शमी ने नैपियर में 55 रन देकर 4 विकेट झटके थे। अर्शदीप इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को 70 रन देकर 4 विकेट लिए।

अर्शदीप रहे सबसे महंगे

अर्शदीप सिंह बुधवार को ऑकलैंड वनडे में सबसे महंगे रहे। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप ने विल यंग, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स और काइल जैमिसन को आउट किया।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कार्यभार प्रबंधन और चोट के कारण नहीं खेलने के बावजूद भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने बादल छाए रहने और पिच से मिल रहे मूवमेंट का पूरा फायदा उठाया। अर्शदीप महंगे साबित हुए लेकिन वह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर चार विकेट लिए। गुरनूर (44 रन देकर तीन) और कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चार छक्कों की मदद से 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन का योगदान दिया।

Leave a Comment