अरे आउट नहीं है बुमराह की डॉट बॉल पर ही उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन वायरल, Video

Sakshi Dhoni Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक 7 रनों की जीत के बीच एक मजेदार और दिल छू लेने वाला पल वानखेड़े स्टेडियम में कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ ये मैच देखने पहुंचे थे. मैच के आखिरी पलों में साक्षी धोनी ने एक ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस दौरान धोनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

बुमराह की डॉट बॉल पर ही उछल पड़ीं साक्षी

दरअसल, मैच के दौरान इंग्लैंड 254 रनों के टारगेट का पीछा कर रहा था. तभी पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सैम करन ने एक शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद सीधा बुमराह की ओर गई और उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया, लेकिन गेंद जमीन को छू चुकी थी—यह एक बंप बॉल था, इसलिए विकेट नहीं मिला. मैदान पर सबको इसकी जानकारी थी कि ये एक बंप बॉल है, लेकिन साक्षी धोनी उत्साह में भरकर उछल-कूद करने लगीं, मानो विकेट गिर गया हो.

यह देखकर धोनी ने अपना क्लासिक शांत और मजाकिया अंदाज दिखाया. उन्होंने साक्षी को हाथ के इशारे किया और बताया कि विकेट नहीं मिला है. इस पल पर आसपास बैठे लोग हंस पड़ें और धोनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. धोनी का यह कूल रिएक्शन और साक्षी का ओवर-द-टॉप उत्साह इतना प्यारा था कि वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर फैंस इस पल को ‘क्यूट मोमेंट’ बता रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Gagan Soni (@gagan_hybridfit)

भारत ने रोमांचक अंदाज में जीता मैच

यह मैच खुद भी यादगार रहा, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 89 रनों और शिवम दुबे की 43 रनों की पारियों से 253 बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए, लेकिन बुमराह की डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी ने भारत की जीत का हीरो बना. भारत अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगा, जहां उसकी नजर तीसरे टी20 वर्ल्ड कप पर रहेगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें