आईसीसी ने बुधवार (4 नवंबर 2026) को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी हैं। अभिषेक शर्मा टी20 और शुभमन गिल वनडे में अपनी बादशाहत को बरकरार रखे हुए हैं। वहीं टीम रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ साउथ अफ्रीका अब टेस्ट में नंबर 1 टीम बन गई है। वहीं पिछले हफ्ते नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने मार्को यानसेन अब पिछड़ गए हैं और स्टार्क ने नंबर 1 की पोजिशन फिर से कब्जा ली है।
अगर वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग पर नजर डालें तो शुभमन गिल नंबर 1 पर बरकरार हैं। उनके अलावा नंबर 3 पर विराट कोहली, नंबर 4 पर रोहित शर्मा और नंबर 10 पर केएल राहुल मौजूद हैं। अगर टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग पर नजर डालें तो अभिषेक शर्मा नंबर 1 और इशान किशन नंबर 3 पर मौजूद हैं।
तिलक वर्मा टॉप 10 से बाहर, श्रेयस अय्यर को फायदा
तिलक वर्मा को टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब 10वें से 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं उपकप्तान को नुकसान हुआ तो भारत के टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर दो स्थान के फायदे के साथ 9वें से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। संजू सैमसन को 7 स्थान का नुकसान हुआ और वह टॉप 20 से बाहर होकर 27वें पर पहुंचे। वैभव सूर्यवंशी 45वें से 47वें स्थान पर खिसक गए।
टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर 1 पर बरकरार हैं। ऋषभ पंत 7वें और कप्तान शुभमन गिल 9वें पर मौजूद हैं। टेस्ट गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क अब नंबर 1 पर वापस आ गए हैं। जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में 5वें पर मौजूद हैं। वनडे और टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान नंबर 1 पर हैं। वनडे में कुलदीप यादव 5वें से छठे पर खिसके हैं। टी20 के टॉप 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय नहीं है।
विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका बनी नंबर 1 टेस्ट टीम
साउथ अफ्रीका की टीम जहां मौजूदा टेस्ट चैंपियन है और अब वह टेस्ट टीमों की रैंकिंग में भी नंबर 1 पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा और टॉप पोजिशन कब्जा ली है। वनडे टीमों की रैंकिंग में भारत टॉप पर है तो टी20 में इंग्लैंड नंबर 1 टीम है। टेस्ट में भारत चौथे और टी20 में दूसरे स्थान पर है।
सचिन तेंदुलकर नंबर 1, रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली; ये हैं ODI में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीय
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में खाता नहीं खोल सके। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 17वां डक था। अगर एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले टॉप 10 भारतीयों की बात करें तो महान सचिन तेंदुलकर नंबर 1 पर हैं।