अभिषेक शर्मा ने की युवराज सिंह की बराबरी, कोहली नहीं सूर्या नंबर-1; सैमसन टॉप-10 से बाहर

भिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। इसका इनाम उन्हें 2 प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में मिला। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले और तीसरे टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के चलते अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अब वह अपने छोटे से करियर में 7 बार इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं और उन्होंने इसी के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपने गुरू युवराज सिंह की बराबरी कर ली है।

युवराज सिंह ने भारत के लिए 58 टी20 मैच खेले, जिसमें 7 बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं अभिषेक शर्मा 59 मैचों में इतने अवॉर्ड जीत चुके हैं। अगर अभिषेक शर्मा ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो वह जल्द ही सूर्यकुमार यादव का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सूर्यकुमार यादव ने जीते सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच

भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव 17 बार इस अवॉर्ड को जीत चुके हैं। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं। विराट कोहली 16 अवॉर्ड के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

संजू सैमसन टॉप-10 से बाहर

भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टॉप-10 खिलाड़ियों की इस लिस्ट से बाहर हैं। उन्होंने अभी तक अपने टी20 करियर में 5 ही बार इस अवॉर्ड को जीता है। टॉप-10 में अभिषेक शर्मा से आगे जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-

T20Is में भारत के लिए सबसे ज़्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स

17 – सूर्यकुमार यादव

16 – विराट कोहली

14 – रोहित शर्मा

8 – अक्षर पटेल

8 – हार्दिक पांड्या

8 – जसप्रीत बुमराह

7 – अभिषेक शर्मा*

7 – युवराज सिंह

6 – ईशान किशन

6 – कुलदीप यादव

5 – संजू सैमसन

5 – अर्शदीप सिंह

5 – युजवेंद्र चहल

4 – शिवम दुबे

4 – तिलक वर्मा

4 – शिखर धवन

4 – रवि अश्विन

4 – दिनेश कार्तिक

4 – भुवनेश्वर

4 – केएल राहुल

3 – श्रेयस अय्यर

3 – रवींद्र जडेजा

3 – यशस्वी जायसवाल

3 – क्रुणाल पांड्या

3 – सुरेश रैना

3 – शार्दुल ठाकुर

Leave a Comment