Abhishek Sharma Record : क्रिकेट की दुनिया में भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम जोर-शोर से गूंज रहा है. 26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा दिया है.
अभिषेक शर्मा कई रिकॉर्ड के मामलों में दुनिया के बहुत सारे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. अब उन्होंने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. भारत न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो विश्व क्रिकेट का कोई अन्य बल्लेबाजी नहीं कर पाया है.
अभिषेक शर्मा जब मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आते हैं, तो पहली ही बॉल से विरोधी टीम के गेंदबाज खौफ खाते हैं. उन्होंने पहली बॉल पर 8 बार ऐसा कुछ किया है, जो कोई अन्य बल्लेबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में नहीं कर पाया है. इस अद्भुत कारनामे के साथ ही उन्होंने नंबर-1 का ताज अपने नाम किया है. अभिषेक शर्मा ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने किया कमाल
दरअसल, भारत न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार यानी 27 अक्टूबर को खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए 199 का लक्ष्य दिया. अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की पहली बॉल पर छक्का जड़ दिया. इस मुकाबले में उन्होंने 38 बॉल में 9 चौके 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में अभिषेक ने कई अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा भी रिकॉर्ड बनाया जिसके चलते वो दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज ब गए.
आपको बता दें कि, अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अभिषेक शर्मा भारत की ओर से खेलते हुए अपनी पहली ही बॉल पर 8 बार छक्का लगा चुके हैं. अब तक दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पारी की पहली 8 गेंदों पर छक्के नहीं लगाए हैं.
इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 6 बार पहली बॉल पर छक्का लगाया है. तीसरे स्थान पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने अपनी पारी की पहली ही बॉल पर 5 बार छक्का लगाया है. लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग भी मौजूद हैं, जो 4 बार ये कारनामा कर चुके हैं.
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
- 8 – अभिषेक शर्मा (भारत)
- 6 – शफीकुल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान)
- 5 – सूर्यकुमार यादव (भारत)
- 4 – पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)
- 4 – कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
- 4 – मोहम्मद नवीद (यूएई)
अभिषेक शर्मा का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए साल 2024 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने 70 मैचों की 69 पारियों में 33.4 की औसत 196.8 की स्ट्राइक रेट के साथ 2240 रन बनाए हैं. उनके नाम 213 चौके 158 छक्के भी दर्ज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 135 है.