अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड इशान किशन ने तोड़ा, सूर्यकुमार नंबर 1; T20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया और 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल की। इस सीरीज के दूसरे मैच में इशान किशन ने नाबाद 38 रन की पारी खेली और उन्होंने अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इशान किशन अब टी20आई में भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा से ऊपर आ गए।

अभिषेक शर्मा से आगे निकले इशान किशन

इशान किशन ने दूसरे टी20आई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 38 रन की पारी 23 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 165.22 का रहा। इस पारी के दम पर अब वो टी20आई में एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और अभिषेक को पीछे छोड़ दिया जो अब तीसरे नंबर पर चले गए।

इशान किशन ने साल 2026 में अब तक टी20आई में कुल 892 रन बनाए हैं जबकि साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने कुल 859 रन बनाए थे। भारत की तरफ से टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे। इस लिस्ट में विराट कोहली 781 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर (स्ट्राइक रेट)

1164 रन – 2022 में सूर्यकुमार यादव (एसआर: 187.43)
892 रन – 2026 में ईशान किशन (एसआर: 173.2)
859 रन – 2025 में अभिषेक शर्मा (एसआर: 193.46)
781 रन – 2022 में विराट कोहली (एसआर: 138.23)
733 रन – 2023 में सूर्यकुमार यादव (एसआर: 155.95)

इशान किशन की बात करें तो वो साल 2026 में टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। इशान ने अब तक खेले 25 मैचों की 25 पारियों में 173.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 892 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इशान की अब तक की बेस्ट पारी इस साल टी20आई में 103 रन की रही है।

 

Leave a Comment