अंशुल कंबोज ने फेंका पिछले 21 साल का सबसे बढ़िया स्पेल, रच दिया इतिहास

अंशुल कंबोज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में इतिहास रच डाला है. उन्होंने पिछले 21 साल में किसी वनडे मैच में भारत के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी स्पेल फेंका है. उन्होंने 10 ओवरों में सिर्फ 22 रन दिए और दो विकेट चटकाए.

एक तरफ अंशुल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका और दूसरी तरफ अर्शदीप धड़ाधड़ विकेट चटकाते रहे और कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया.

मगर अंशुल कंबोज ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. एक ODI मैच में 10 ओवर का स्पेल पूरा करते हुए सबसे बढ़िया इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करने के मामले में अंशुल ने आशीष नेहरा, अजीत अगरकर और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है.

साल 2005 के बाद कोई भी भारतीय गेंदबाज इससे बढ़िया इकोनॉमी रेट से अपना 10 ओवर का स्पेल पूरा नहीं कर पाया है. 10 साल पहले जसप्रीत बुमराह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 ओवरों में 22 ही रन दिए थे. हालांकि उस मैच में बुमराह ने 4 विकेट चटकाए थे.

ODI पारी में भारत के लिए सबसे बढ़िया गेंदबाजी (इकोनॉमी रेट)

आशीष नेहरा – 10 ओवर में 2.2 इकोनॉमी – साल 2005

अजीत अगरकर – 10 ओवर 2.2 इकोनॉमी – साल 2006

जसप्रीत बुमराह – 10 ओवर में 2.2 इकोनॉमी – साल 2016

अंशुल कंबोज – 10 ओवर में 2.2 इकोनॉमी – साल 2026

अंशुल कंबोज ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था. उस मैच में अंशुल 9 ओवर में 82 रन लुटा बैठे थे. उनका डेब्यू तो अच्छा नहीं रहा, लेकिन न्यूजीलैंड में पहली बार खेलते हुए अपनी छाप जरूर छोड़ी है. उन्होंने नाथन स्मिथ और मिचेल सैंटनर का विकेट लिया.

कंबोज ने अब तक अपने लिस्ट-ए करियर में 36 मैच खेलकर 56 विकेट चटकाए हैं. कंबोज के पास जबरदस्त पेस नहीं है, लेकिन वो घंटों तक एक ही टप्पे पर गेंदबाजी कर सकते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. कंबोज का अपनी गेंदबाजी पर नियंत्रण बेहतरीन है.

Leave a Comment