हैरतअंगेज. T20 मैच में एक ही वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 बार टूटा, 7वें विकेट की जोड़ी ने मचाई सनसनी

नडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी करने वाले तीनों देश-नामीबिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका- इन दिनों आपस में T20 सीरीज खेल रहे हैं. इस ट्राएंगुलर T20 सीरीज का तीसरा मैच 31 अगस्त को जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच खेला गया.

इस मुकाबले में भयंकर रनबाजी हुई. दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बल्ले का जोर दिखा. क्रिकेट का घमासान ऐसा छिड़ा कि T20 इंटरनेशनल का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तो 2 बार टूटा.

जिम्बाब्वे की जोड़ी ने पहले तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अब आप सोच रहे होंगे कि वो वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या रहा, जो इस मैच में दो बार टूटा? वो वर्ल्ड रिकॉर्ड T20 इंटरनेशनल में 7वें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी से जुड़ा रहा. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग की, जिसके लिए रायन बर्ल्स और ब्रैड इवान ने मिलकर 7वें विकेट के लिए 94 रन की नाबाद पार्टनरशिप की और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

बर्ल्स और इवान की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के डैनियल सैम्स और मार्कस स्टोइनिस के कायम किए रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7वें विकेट के लिए 92 रन की पार्टनरशिप की थी.

नामीबिया की जोड़ी ने फिर अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायन बर्ल्स और ब्रैड इवान ने मिलकर 7वें विकेट के लिए 94 रन की जो नाबाद साझेदारी की, उसके दम पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. अब जब नामीबिया की टीम 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसके लिए भी 7वें विकेट की जोड़ी ने ही तबाही मचाई. नामीबिया की ओर से जेन ग्रीन और ब्यूजिंग वोल्चेंक की जोड़ी ने 7वें विकेट के लिए स्कोर बोर्ड पर 110 रन टांगते हुए, जिम्बाब्वे के रायन बर्ल्स और ब्रैड इवान से वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

जिम्बाब्वे से 5 रन से हारा नामीबिया

हालांकि, नामीबियाई जोड़ी के बीच पार्टनरशिप बड़ी तो हुई. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया मगर अपनी टीम को जीत दिलाने से चूक गए. नामीबिया की टीम 20 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और जिम्बाब्वे ने 5 रन से मुकाबला जीत लिया.

Leave a Comment