स्मृति मंधाना टॉप पर, शैफाली शीर्ष-3 में; महिला एशिया कप 2026 में हाईएस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली टॉप-7 बैटर

हिला एशिया कप 2026 में अब तक कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं और इस टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान की टीम का बुरा हाल कर दिया और मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

इस मैच में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चल पाया और 9 रन बनाकर आउट हो गईं जबकि शैफाली वर्मा ने 12 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद इस सीजन में अब तक बेस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में मंधाना पहले नंबर पर हैं जबकि शैफाली वर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

स्मृति मंधाना हैं टॉप पर, शैफाली नंबर 2

स्मृति मंधाना महिला एशिया कप 2026 में अब तक खेले गए 9 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 178.82 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 152 रन बनाए हैं। वहीं शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन की पारी खेलने के बाद 100 रन का आंकड़ा छू लिया और उन्होंने 3 मैचों में 176.27 स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की बैटर चमारी अट्टापट्टू मौजूद हैं जिन्होंने 2 मैचों में 150.00 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए हैं जबकि चौथे नंबर पर मौजूद निलाक्षिका सिल्वा ने 2 मैचों में 142.86 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर मौजूद मुबीना अली ने 100.00 की स्ट्राइक रेट से 2 मैचों में कुल 67 रन बनाए हैं।

महिला एशिया कप 2026 के 9 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली टॉप-7 बैटर

बैटर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
स्मृति मंधाना 3 3 152 50.67 178.82
शैफाली वर्मा 3 3 104 34.67 176.27
चमारी अट्टापट्टू 2 2 57 57 150
निलाक्षिका सिल्वा 2 1 50 50 142.86
मुबीना अली 2 2 67 33.5 100
नारुएमोल चाईवाई 2 2 60 30 93.75
नानापत कोंचारोएनकाई 3 3 68 22.67 73.12

तिलक-शाहबाज से आगे सुदीप, वैभव टॉप-5 में; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 31 चौके लगाए हैं जबकि शाहबाज अहमद ने एक मैच में 17 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

Leave a Comment