ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का दरवाजा खुला रखा है। वैसे तो वे चाहते हैं कि 2028 में ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज में भी उनके खेलने के बारे में कुछ पता नहीं है।
वे चाहते जरूर हैं कि वह इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें, लेकिन उन्होंने मान लिया है कि अभी वह सीरीज दूर है। इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने 2001 में एशेज सीरीज जीती थी। स्मिथ 2019 और 2023 में एशेज सीरीज का हिस्सा रहे हैं, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 की बराबरी पर खत्म की थी।
37 साल के स्टीव स्मिथ को भरोसा नहीं है कि अगले समर सीजन में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे या नहीं। स्मिथ ने द टेलीग्राफ से कहा, “मुझे अभी यह भी नहीं पता कि मैं वहां पहुंच पाऊंगा या नहीं।” जब उनसे इंग्लैंड में एक और एशेज कैंपेन की उम्मीद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं एक तरह से सीरीज-दर-सीरीज प्रपोजल पर हूं, जैसा कि मैं कुछ समय से हूं और यह अभी मेरे लिए काफी दूर है। ऐसे में हां, मैं वहां एक सीरीज जीतना या वहां एक एशेज जीत चुका होना पसंद करूंगा, लेकिन आप इंतजार करें और देखें कि यह सच होता है या नहीं।”
स्मिथ डबलिन में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेलते हुए बोल रहे थे। उस समय इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान का 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टेस्ट करियर से आगे सोच रहे हैं और 2028 ओलंपिक गेम्स पर भी उनका ध्यान है। हालांकि, तब तक वे 39 साल के हो चुके होंगे। 128 सालों के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है। वह पहले भी इस बात को कह चुके हैं कि वह ओलंपिक स्क्वॉड का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। शायद यही वजह है कि वे शॉर्टर फॉर्मेट में एक्टिव हैं।
2028 ओलंपिक खेलना है लक्ष्य – स्मिथ
स्मिथ ने अपने करियर चेकलिस्ट में अभी भी बचे हुए बड़े लक्ष्य के बारे में बताया और कहा, “अभी शायद ओलंपिक्स का हिस्सा बनने की कोशिश करनी है। मैं यहां एम्स्टर्डम के साथ इसलिए खेलना चाहता था, क्योंकि मैं जितना हो सके उतना T20 क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता था। मैं तुरंत एक नए मार्केट में आकर खेलने के लिए उत्सुक था और उम्मीद है कि लोकल खिलाड़ियों और एसोसिएट खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभव शेयर करूंगा: उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा और उन्हें अपनी कुछ जानकारी देने की कोशिश करूंगा। यह वाकई बहुत अच्छा रहा है।”2028 कव