साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका; भारत टॉप-5 में इस स्थान पर मौजूद, न्यूजीलैंड नंबर 1

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में टेम्बा बावुमा की कप्तानी में प्रोटियाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केपटाउन में कंगारू टीम को हरा दिया।

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से भी जीत लिया। तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 176 रन से बड़ी जीत मिली। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर भी आ गई जो पहले तीसरे स्थान पर थी।

तीसरे नंबर पर खिसका ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड बना नंबर 1

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में कंगारू टीम पहले से तीसरे नंबर पर आ गई। इस टीम का जीत प्रतिशत अब 69.23 हो गया है तो वहीं इस टेस्ट सीरीज में 2 मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई। साउथ अफ्रीका की जीत का प्रतिशत बढ़कर अब 71.43 हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले 7 में से 5 मैच जीते हैं और 2 मैचों में उसे हार मिली है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों में से 9 मैच जीते हैं और उसे 4 मैचों में हार मिली है।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में अब न्यूजीलैंड की टीम पहले नंबर पर आ गई। कीवी टीम की जीत प्रतिशत इस वक्त 72.22 का है। भारतीय टीम की बात करें तो टीम इंडिया इस अंकतालिका में चौथे नंबर पर बनी हुई है। भारत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में कुल 11 मैच खेले हैं जिसमें उनसे 5 मैचों में जीत मिली है जबकि 4 मैचों में उसे हार मिली है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं साथ ही भारत की जीत का प्रतिशत 51.52 है। बांग्लादेश की टीम 47.62 की जीत प्रतिशत के साथ 5वें स्थान पर है।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली।

Leave a Comment