साई सुदर्शन-देवदत्त पडिक्कल टॉप-3 से बाहर; इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष-10 बैटर

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया जिसमें भारत को 1-0 से जीत मिली। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को 162 रन से जीत मिली थी जबकि दूसरा मैच ड्रॉ हो गया और देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी में भारत ने मेहमान टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस टेस्ट सीरीज में सिर्फ दो शतकीय पारी खेली गई जिसमें से एक भारतीय खिलाड़ी ने जबकि दूसरी कंगारू टीम के बल्लेबाज ने खेली।

साई सुदर्शन-देवदत्त पडिक्कल रहे टॉप-3 से बाहर

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बाद बात अगर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस लिस्ट में टॉप-3 में भारत के कप्तान देवदत्त पडिक्कल और इस टीम के ओपनर साई सुदर्शन शामिल नहीं हैं। इन दोनों का प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में औसत ही रहा। इस टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने का कमाल ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सैम हार्पर ने किया जिन्होंने 128 रन की पारी खेली जबकि भारत की तरफ से 113 रन की पारी खेलने वाले कुमार कुशाग्र लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर यश राठौड़ रहे जिन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 80 रन की पारी खेली जबकि इस लिस्ट में चौथे स्थान पर तनुष कोटियान रहे जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 69 रन की खेली। देवदत्त पडिक्कल ने इस टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी सबसे बड़ी पारी 59 रन की खेली और वो इस लिस्ट में 5वें स्थान पर रहे जबकि छठे स्थान पर मौजूद साई सुदर्शन ने अपनी सबसे बेस्ट पारी 57 रन की खेली। तनुष कोटियान ने 52 रन की पारी खेली और वो 7वें स्थान पर रहे।

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4 6
सैम हार्पर 128 223 57.4 इंडिया ए 7 3
कुमार कुशाग्र 113 240 47.08 ऑस्ट्रेलिया ए 12 0
यश राठौड़ 80 138 57.97 ऑस्ट्रेलिया ए 8 0
तनुष कोटियान 69 138 50 ऑस्ट्रेलिया ए 4 1
देवदत्त पडिक्कल 59 88 67.05 ऑस्ट्रेलिया ए 7 0
साई सुदर्शन 57 103 55.34 ऑस्ट्रेलिया ए 3 0
तुषार देशपांडे 52 119 43.7 ऑस्ट्रेलिया ए 4 1
फर्गस ओ’नील 47 52 90.38 इंडिया ए 6 1
कुमार कुशाग्र 46 59 77.97 ऑस्ट्रेलिया ए 4 2
जेसन संघा 46 64 71.88 इंडिया ए 5 1
जेसन संघा 46 75 61.33 इंडिया ए 6 1
जेसन संघा 44 63 69.84 इंडिया ए 4 1

इशान ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज भी लिस्ट में; T20I में नंबर 5 या उससे नीचे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-6 भारतीय

इशान किशन ने एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलकर मनीष पांडे का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Comment