श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार, जीत गए लगातार 10 मुकाबले

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान भले ही धीमी शुरुआत की थी लेकिन अब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम जीत के रथ पर सवार हो चुकी है। श्रेयस की कप्तानी में भारत ने अपने पिछले सभी 10 मैचों में जीत हासिल की है।

श्रेयस अय्यर को जून 2026 में भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने सूर्यकुमार की जगह ली, जिन्होंने इस साल टी20 विश्व कप में अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियन बनाया था। हालांकि चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म के कारण उन पर भरोस नहीं जताया और श्रेयस को लंबे समय बाद टीम में जगह देते हुए कप्तान नियुक्त किया। तिलक वर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई। श्रेयस की कप्तानी में भारत ने अब तक कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें से 10 में जीत हासिल की है, जबिक 6 गंवाए हैं और मैच बारिश से धुल गया था।

बतौर कप्तान धीमी शुरुआत

श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई तो चयनकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें थी। हालांकि शुरुआती दो सीरीज में उनकी कप्तानी में टीम एक मैच जीतने के लिए तरस गई थी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम ने दोनों मुकाबले गंवा दिए थे। पहला मैच भारतीय टीम ने 34 रन और दूसरा एक रन से गंवाया था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर उनकी कप्तानी में टीम जीत का स्वाद नहीं चख सकी और चार मुकाबले हारकर सीरीज गंवाई। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की। तीसरा मैच भारत ने 125 रनों से गंवाया। चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा

जिम्बाब्वे सीरीज से शुरू हुआ जीत का सिलसिला

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब शुरुआत के बाद भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच जीता। इस सीरीज में बतौर कप्तान उन्होंने अपना पहला मैच जीता। भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और 3-0 से सीरीज में जीत दर्ज की। इसके बाद जापान के खिलाफ एकमात्र मैच में टीम को 2 रन से जीत मिली। एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारत ने अपने दोनों मुकाबले जीते और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत दर्ज करके श्रेयस अय्यर ने लगातार 10 मैच जीतने का कारनामा किया।

Leave a Comment