भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जब अय्यर बल्लेबाजी करने आए तो भारत 35/2 के स्कोर पर मुश्किल में था।
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जब अय्यर बल्लेबाजी करने आए तो भारत 35/2 के स्कोर पर मुश्किल में था।
उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। इस पारी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को आठ विकेट और 32 गेंदें बाकी रहते हुए जीत दिलाने और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में मदद की।
पुजारा ने ‘जियोहॉटस्टार’ से बात करते हुए कहा, “यह शतक सही समय पर आया, क्योंकि वह उस फॉर्म की तलाश में थे। उनकी बल्लेबाजी पर कोई सवाल नहीं था क्योंकि टी20 फॉर्मेट की बात करें तो मुझे लगता है कि श्रेयस एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, इसलिए उनकी काबिलियत पर कोई शक नहीं है, हालांकि लखनऊ में पारी के दौरान वह जिस लय में थे|
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, “उन्हें पता था कि किस गेंदबाज को निशाना बनाना है। तो हां, यह पारी सही समय पर आई क्योंकि उन्हें इस पारी की जरूरत थी। जब आप टीम की कप्तानी करते हैं, तो आप उदाहरण पेश करते हैं और युवा खिलाड़ियों के सामने आप यही उदाहरण पेश करना चाहते हैं।”
चेतेश्वर पुजारा दाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर नमन धीर के टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर किए गए अच्छे प्रदर्शन से भी काफी प्रभावित हुए। धीर ने स्मार्ट बॉलिंग वेरिएशन का इस्तेमाल करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट लिए और मैच में भारत के सबसे किफायती गेंदबाज रहे।
पुजारा ने कहा, “हां, आप भले ही पार्ट-टाइम गेंदबाज हों, लेकिन आप सिर्फ आम गेंदबाजी नहीं कर सकते। आपको उससे कुछ बेहतर करना होता है और नमन धीर ने दिखाया कि वह एक अच्छे गेंदबाज हैं।” उन्हें यह भी लगा कि आने वाले मैचों में अनुभव के साथ धीर और बेहतर होंगे, खासकर उन पिचों पर जो बिल्कुल सपाट हो सकती हैं।