Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- चमारी अटापट्टू के 7 विकेट हॉल के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला जीता और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी।
इंडोनेशिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भले ही श्रीलंकाई टीम बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाई हो और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 ही रन लगा पाई, मगर गेंदबाजी में उन्होंने झंडे गाड़ दिए। कप्तान चमारी अटापट्टू ने अकेले ही 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम को मात्र 49 रनों पर ढेर करने में अहम रोल अदा किया। श्रीलंका ने 124 रन बनाकर भी यह मैच 75 रनों के बड़े अंतर से जीता। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग-लगभग कन्फर्म कर ली है।
श्रीलंकाई बैटर्स ने किया निराश
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बैटर्स ने बुरी तरह निराश किया। कप्तान चमारी अटापट्टू जो श्रीलंकाई बैटिंग यूनिट की जान मानी जाती है वह 9 रन बनाकर आउट हो गईं। देखते ही देखते 10 ओवर के अंदर 45 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन में थी। नंबर-6 पर उतरी नीलक्षिका सिल्वा की 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका 124 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
125 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडोनेशिया की टीम 49 रनों पर ही सिमट गई। चमारी अटापट्टू ने पारी के चौथे ओवर में पहला विकेट चटकाया, इसके बाद वह नहीं रुकी। उन्होंने 3.3 ओवर में मात्र 5 रन खर्च कर 7 विकेट चटकाए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जिसे उन्होंने नीलक्षिका सिल्वा के साथ शेयर किया।
विमेंस एशिया कप ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
विमेंस एशिया कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल
ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले पायदान पर है। भारत ने थाइलैंड पर बड़ी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में थाइलैंड को हराया, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से टीम इंडिया पहले तो पाकिस्तान दूसरे पायदान पर है। आज भारत का टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग से है।