शैफाली ने पहली गेंद पर छक्का लगा बनाया महारिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ T20I में ऐसा करने वाली पहली महिला बैटर बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप 2026 के अपने तीसरे लीग मैच में 7 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस मैच में श्रीचरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके और वो प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस मैच में भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने अपनी पारी के दौरान एक ही छक्का लगाया और इसके दम पर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो किसी भी महिला क्रिकेटर ने इससे पहले कभी नहीं किया था।

शैफाली ने पहली गेंद पर छक्का लगा बनाया महारिकॉर्ड

शैफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 6 गेंदों पर 12 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और एक चौका भी लगाया। शैफाली का स्ट्राइक रेट इस दौरान 200.00 का रहा। शैफाली ने इस मुकाबले में दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शैफाली अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाली बैटर बन गईं।

शैफाली ने एशिया कप 2026 के भारत के तीसरे लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल किया तो वहीं इससे पहले साल 2026 में ही एजबेस्टन में शैफाली ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था। यानी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20आई में पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कमाल दो बार किया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर एक बार छक्का लगाने का कमाल एमी हंटर ने साल 2025 में डबलिन में किया था। शैफाली अब एमी हंटर से आगे निकल गईं।

महिला टी20आई में पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाली बल्लेबाज

एमी हंटर (IRE-W) ने फातिमा सना (PAK-W) की गेंद पर, डबलिन, 2025
होलन डोरिगा (PNG-W) ने साइमा तुहादेलेनी (NAM-W) की गेंद पर, काठमांडू, 2026
शैफालीली वर्मा (IND-W) ने सादिया इकबाल (PAK-W) की गेंद पर, एजबेस्टन, 2026
शैफाली वर्मा (IND-W) ने सादिया इकबाल (PAK-W) की गेंद पर, दुबई, 2026

तिलक-शाहबाज से आगे सुदीप, वैभव टॉप-5 में; दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सुदीप कुमार घरामी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 31 चौके लगाए हैं जबकि शाहबाज अहमद ने एक मैच में 17 चौके लगाए हैं और वो दूसरे नंबर पर है।

Leave a Comment