शे होप ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक रनचेज में बने 10 रिकॉर्ड

शेहोप की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में 250 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट भी 18.3 ओवर में चेज कर डाला। होप ने इस रनचेज में 45 गेंदों पर 102 रनों की नाबाद पारी खेली।

उनकी इस पारी में 6 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन की फिफ्टी के दम पर 249 रन बोर्ड पर लगाए थे। सैमसन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 तो तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाकर तूफानी अंदाज में पारी का अंत किया था। हालांकि ओस और वेस्टइंडीज की कमाल की बल्लेबाजी के कारण भारत इस स्कोर को डिफेंड करने में नकाम रहा। वेस्टइंडीज की इस जीत में बने 10 रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं-

शे होप ने रचा इतिहास

शे होप अपनी इस पारी के दम पर भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। जी हां, होप के नाम भारत के खिलाफ टेस्ट और टी20 में 1-1 और वनडे में 5 शतक दर्ज हैं। होप ने अपने इस शतक के साथ कई और रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। होप का यह वेस्टइंडीज के लिए दूसरा शतक है, वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेचुरी लगाने वाले क्रिस गेल और एविन लुईस की बराबरी कर चुके हैं। इन दोनों के नाम भी 2-2 टी20 इंटरनेशनल शतक दर्ज है। होप ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है। होप से पहले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यह कारनामा किया था।

IND vs WI दूसरे टी20 में बने 10 रिकॉर्ड

  1. वेस्टइंडीज ने चेज किया मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट। नंबर-1 पर साउथ अफ्रीका है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 259 रन चेज किए थे।
  2. भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में 501 रन बने, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन है।
  3. भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में 46 चौके और 33 छक्के समेत कुल 79 बाउंड्री लगी, जो एक टी20 इंटरनेशनल मैच में लगी तीसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है।
  4. शेप होप ने 45 गेंदों में शतक लगाया, यह वेस्टइंडीज के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक है।
  5. वेस्टइंडीज ने अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।
  6. शे होप ने 24 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी, जो वेस्टइंडीज के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है।
  7. शे होप का यह T20I में 15वां 50 प्लस स्कोर है। वह क्रिस गेल (16) के रिकॉर्ड से मात्र एक कमद दूर हैं।
  8. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 223 रन चेज किए थे।
  9. श्रेयस अय्यर टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो 3 बार 240 से अधिक रन का टारगेट डिफेंड नहीं कर पाए।
  10. शेप होप तीनों फॉर्मेट में सफल रनचेज में शतक लगाने वाले पथुम निसंका के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Leave a Comment