भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वैष्णवी शर्मा व दीप्ति की शानदार गेंदबाजी साथ ही हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे को 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 121 रन से हरा दिया और वनडे सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली।
इस जीत के बाद भारत ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया।
इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 328 रन बनाए और विरोधी टीम को जीत के लिए 329 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 48.5 ओवर में 207 रन बनाए और उसे हार मिली। भारत की इस वनडे सीरीज में ये लगातार दूसरी जीत भी रही।
वैष्णवी शर्मा ने लिए 4 विकेट
भारत के लिए वैष्णवी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि दीप्ति शर्मा ने 9 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा सयाली सतघरे, श्री चरणी और जिंतिमानि कलिता को एक-एक सफलता मिली। जिम्बाब्वे के लिए चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन जबकि ओपनर मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 49 रन की पारी खेली। बीलव्ड बीजा ने 34 रन बनाए जबकि टीम की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 20 रन बनाए और सरेंडर कर दिया।
हरमनप्रीत कौर-दीप्ति शर्मा ने लगाए शतक
भारत की तरफ से टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे बड़ी 126 रन की पारी 15 चौकों की मदद से खेली। हालांकि इस मैच में टीम की ओपनर व कप्तान स्मृति मंधाना डक पर आउट हो गईं, लेकिन प्रतिका रावल ने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं शैफाली वर्मा का बल्ला इस मैच में नहीं चल पाया और वो 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
इस मैच में प्रतिका रावल और हरमनप्रीत कौर के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों पर 124 रन की साझेदारी हुई तो वहीं हरमनप्रीत कौर ने 5वें विकेट के लिए दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 137 गेंदों पर 153 रन की पार्टनरशिप की। तेजल हसबनीस ने 3 रन जबकि ऋचा घोष ने 7 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और ये उनका वनडे में दूसरा शतक रहा। दीप्ति शर्मा 86 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से नोमवेलो सिबांडा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
तिलक वर्मा ने अभिषेक को पीछे छोड़ा, ग्लेन फिलिप्स नंबर 1; भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20 के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20आई मैच के बाद ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।