वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ‘Time100 Next’ लिस्ट में हुए शामिल, बने दुनिया के सबसे युवा शख्स

भारतीय क्रिकेट के वंडरकिड यानी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इस बार उनकी यह उपलब्धि क्रिकेट मैदान के बाहर आई है. दुनिया भर में भविष्य की रूपरेखा तय करने वाले उभरते सितारों को पहचान दिलाने वाली टाइम्स मैगजीन की TIME 100 Next 2026 लिस्ट में वैभव को शामिल किया गया है.

वैभव इस पूरी लिस्ट में सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

टाइम मैगजीन ने वैभव को ‘फीनॉम’ कैटेगरी में रखा है. खेल जगत से इस लिस्ट में शामिल होने वाले बाकी छह खिलाड़ियों में अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक आर्च मैनिंग, एनबीए स्टार टाइरीस मैक्सी, महिला फुटबॉलर नाओमी गिरमा, स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल स्टार ओलिविया माइल्स शामिल हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर किसी परीकथा से कम नहीं रहा है. साल 2024 के IPL ऑक्शन में वैभव इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सिर्फ 13 साल की उम्र में अपनी टीम में शामिल किया था. (PHOTO CREDIT- PTI)

इसके अगले ही साल वैभव सूर्यवंशी ने अपना डेब्यू किया और पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया. अब वो टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर ये उपलब्धि हासिल की थी. वो इस समय एशियन गेम्स में भी भारतीय दल के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)

Leave a Comment