वैभव सूर्यवंशी ने तिलक वर्मा से लिया बदला, स्लेजिंग का दिया जोरदार जवाब, सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल सिर्फ ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले तक सीमित नहीं रहा। इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच हुई नोकझोंक भी खूब चर्चा में रही।

अब चार दिन बाद इसी मुकाबले में कहानी कुछ अलग नजर आई।

फाइनल के शुरुआती दिन वैभव सूर्यवंशी जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब तिलक वर्मा उनसे उलझते नजर आए थे। दोनों के बीच मैदान पर कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई थी। उस वक्त तिलक का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया था। वैभव ने हालांकि अपना ध्यान बल्लेबाजी पर रखा और 44 रन की उपयोगी पारी खेली।

इसके बाद मुकाबला आगे बढ़ा और ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। कप्तान इशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वैभव ने मैदान पर बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी क्रिकेटिंग समझ से भी प्रभावित किया। साउथ जोन की बैटिंग के दौरान तिलक वर्मा के पास वैभव सूर्यवंशी गए और कुछ कहा, इसके बाद वह अपनी जगह चले गए। इस बातचीत को अब बदले से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि पहली पारी में तिलक वर्मा भी वैभव के साथ उलझ गए थे।

जब साउथ जोन की बल्लेबाजी आई तो तिलक वर्मा के पास अपनी टीम को संकट से निकालने की बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और 99 रन तक पहुंच गए। लेकिन शतक से सिर्फ एक रन पहले कूनैन कुरैशी की गेंद पर कैच एंड बोल्ड हो गए। हालांकि तिलक के आउट होने पर वैभव ने उनकी पारी के की सराहना की और बधाई दी।

 

 

इस तरह चार दिन पहले मैदान पर हुई दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत का जवाब किसी बयान या सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, बल्कि क्रिकेट के मैदान पर ही मिला। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं लेकिन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उनका रवैया और खेल की समझ लगातार सुर्खियां बटोर रही है।

ईस्ट जोन अब 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी खिताब जीतने के बेहद करीब है। ऐसे में फाइनल की इस कहानी में वैभव और तिलक की टक्कर भी लंबे समय तक याद रहने वाले पलों में शामिल हो गई है।

Leave a Comment