वीरेंद्र सहवाग के सामने बेटे आर्यवीर ने मारे ताबड़तोड़ 5 चौके, फिर डेब्यू मैच में कर दी ये गलती

र्यवीर सहवाग ने इंडिया ए के लिए डेब्यू कर लिया है. खास बात ये है कि उनके पिता वीरेंद्र सहवाग भी राजकोट के स्टेडियम में उनका मैच देखने पहुंचे. आर्यवीर सहवाग ने टीम इंडिया को शुरुआत तो तेज दिलाई लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद ये खिलाड़ी आउट हो गया.

आर्यवीर सहवाग ने पांच चौके लगाने के बाद ऐसी गलती कर दी जिसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. आर्यवीर सहवाग ने लेग ब्रेक बॉलर स्पेंसर ग्रीन को विकेट दिया.

आर्यवीर सहवाग ने खेली तूफानी पारी

 ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला. इसके बाद दूसरे और तीसरे ओवर में भी उन्होंने चौका लगाया. पांचवें ओवर में ग्रीन के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने चौका लगाया लेकिन इसके बाद ग्रीन के ओवर में एक और शॉट खेलने के फेर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया. अपने बेटे की डेब्यू पारी देखने के लिए खुद वीरेंद्र सहवाग स्टेडियम में बैठे हुए थे. वो चाहते होंगे कि बेटा अर्धशतक लगाए लेकिन इस खिलाड़ी ने तेज शुरुआत से अपने पिता का दिल जरूर जीता होगा.

 

 

बारिश की वजह से 20 ओवर का हुआ मैच

बता दें बारिश की वजह से पहला वनडे 20 ओवर का करना पड़ा. आर्यवीर सहवाग के 28 रन पर आउट होने के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी 15 रन बनाकर आउट हो गए. कुशाग्र ओझा भी 16 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. अर्जुन राजपूत ने 15 रनों की पारी खेली. यशबर्धन चौहान और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने तेज तर्रार साझेदारी कर टीम को संभाला. बता दें राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने भी कमाल पारी खेली. इस खिलाड़ी ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 18 गेंदों में 38 रन बनाए.

Leave a Comment