रोहित शर्मा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में बनाने होंगे इतने रन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और एक बार फिर से हिटमैन रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा का वनडे प्रारूप में वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है और वो इस वनडे सीरीज में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बैटर इंजमाम-उल-हक का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं।

इंजमाम-उल-हक को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अब तक खेले 514 मैचों की 547 पारियों में 20427 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान 51 शतक और 112 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.46 का रहा है और उनके बल्ले से इन मैचों में 1982 चौके और 662 छक्के भी निकले हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा है। रोहित इस दौरान 66 बार नाबाद रहे हैं जबकि 34 बार डक पर आउट हुए हैं।

अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने के मामले में इंजमाम-उल-हक से सिर्फ 154 रन पीछे हैं। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान अगर 154 रन बना लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में इंजमाम से रन बनाने के मामले में आगे निकल जाएंगे। इंजमाम-उल-हक ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कुल 499 मैच खेले थे और इनकी 551 पारियों में उन्होंने 20580 रन बनाए थे जिसमें 35 शतक और 129 अर्धशतक शामिल थे।

रोहित शर्मा हैं नंबर 4

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर 20427 रन के साथ मौजूद हैं जबकि पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके 34357 हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके 28359 रन हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर 24208 रन के साथ राहुल द्रविड़ मौजूद हैं। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिनके इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 18575 रन थे।

रोहित-गिल ओपनर, ऋतुराज-नितीश IN, यशस्वी-नमन धीर OUT; पूर्व खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। इस टीम में उन्होंने यशस्वी, नमन धीर, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी।

Leave a Comment