रोहित शर्मा टॉप-5 से बाहर, सचिन तेंदुलकर नंबर 1; वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के स्टार बैटर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली 3 मैचों की वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। इस वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के पास क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका होगा और वो इसे आसानी से हासिल भी कर सकते हैं।

दरअसल रोहित शर्मा 3 चौके लगाते ही वनडे में चौके लगाने के मामले में क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे।

वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा फिलहाल चौके लगाने के मामले में क्रिस गेल से नीचे हैं और वो 9वें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने वनडे प्रारूप में अब तक खेले 288 मैचों में 1126 चौके लगाए हैं जबकि क्रिस गेल ने 301 मैचों में 1128 चौके लगाए थे। अब रोहित जैसे ही 3 चौके लगाएंगे वो गेल से आगे निकल जाएंगे और 8वें स्थान पर काबिज हो जाएंगे। वैसे वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज है जिन्होंने 463 मैचों में 2016 चौके लगाए थे।

वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनत जयसूर्या हैं जिन्होंने 445 मैचों में 1500 चौके लगाए थे तो वहीं तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 314 मैचों में 1389 चौके जड़े हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने 251 मैचों में 1132 चौके लगाए हैं तो वहीं लिस्ट में 10वें नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 311 मैचों में 1122 चौके जड़े थे। रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 375 मैचों में 1231 चौके जड़े थे।

वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
सचिन तेंदुलकर 1989-2012 463 452 41 18426 200* 44.83 21368 86.23 49 96 20 2016 195
सनत जयसूर्या 1989-2011 445 433 18 13430 189 32.36 14725 91.2 28 68 34 1500 270
विराट कोहली 2008-2026 314 302 47 14941 183 58.59 15903 93.95 54 79 18 1389 171
कुमार संगकारा 2000-2015 404 380 41 14234 169 41.98 18048 78.86 25 93 15 1385 88
रिकी पोंटिंग 1995-2012 375 365 39 13704 164 42.03 17046 80.39 30 82 20 1231 162
एडम गिलक्रिस्ट 1996-2008 287 279 11 9619 172 35.89 9922 96.94 16 55 19 1162 149
वीरेंद्र सहवाग 1999-2013 251 245 9 8273 219 35.05 7929 104.33 15 38 14 1132 136
क्रिस गेल 1999-2019 301 294 17 10480 215 37.83 12019 87.19 25 54 25 1128 331
रोहित शर्मा 2007-2026 288 280 37 11895 264 48.95 12784 93.04 34 62 16 1126 369
सौरव गांगुली 1992-2007 311 300 23 11363 183 41.02 15416

Leave a Comment