रोहित शर्मा और विराट कोहली कब और कहां खेलेंगे अपना नेक्स्ट मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम

Rohit Sharma and Virat Kohli Next Match : रोहित शर्मा विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले के साथ धमाल मचाया. इन दोनों बल्लेबाजों में एक-एक शतक इस सीरीज में बल्ले से जड़ा.

विराट कोहली ने पहले वनडे मैच में केरल रोहित शर्मा ने असम में शतक लगाया. हिटमैन के बल्ले से मुश्किल वक्त में भी अर्धशतकीय पारी तीसरे वनडे में न्यू चंडीगढ़ में आई. इस पूरी सीरीज में फैंस को रोहित विराट कोहली का जलवा देखने के लिए मिला.

अब जब इस सीरीज का अंत हो गया है तो एक बार फिस से फैंस रोहित-विराट को खेलते हुए देखने के लिए तरह जाएंगे क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी टी20 टेस्ट नहीं खेले हैं. ये सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं. टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से खेलने वाली है. उससे पहले रोहित शर्मा विराट कोहली अपना नेक्स्ट मैच कब कहां किसके खिलाफ खेलेंगे. इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.

 

 

रोहित शर्मा विराट कोहली कब खेलेंगे अपना अलगा मैच

रोहित शर्मा विराट कोहली अपना अगला मैच अगले महीने यानी की नवंबर में खेले सकते हैं. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा दुनिया भर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों को विराट रोहित शर्मा अगले महीने धमाल माचते हुए नजर आ सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी अपना अलगा वनडे मैच 4 नवंबर को खेल सकते हैं.

 

 

किसके खिलाड़ कहां पर खेलेंगे रोहित-विराट अगला मैच

रोहित शर्मा विराट कोहली अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर 5 टी20 मैच 5 वनडे मैच के अलावा 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया का ये दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलने वाला है.

इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. तो इस सीरीज में विराट कोहली रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 4 नवंबर को होने वाले इस सीरीज के पहले वनडे में ये दोनों खिलाड़ी हमें खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगा. विराट रोहित अपना अलगा मैच ऑकलैंड में खेल सकते हैं.

 

 

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक 1 अर्धशतक के साथ 225 रन बनाए. इसमें 101 रनों की पारी उनकी हाईएस्ट पारी रही. वहीं विराट कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक के साथ 168 रन बनाए. वो एक पारी में 0 पर भी आउट हुए. उनका उच्चतम स्कोर 139* रहा था. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों के पास अपने रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा.

Leave a Comment