भारत की टी20 टीम एक तरफ जापान रवाना होगी एशियन गेम्स 2026 टी20 टूर्नामेंट के लिए। वहीं भारतीय वनडे टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया।
इस टीम में उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है। वहीं पहली बार भारत की वनडे टीम में आकिब नबी दार और नमन धीर का चयन हुआ है।
मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल भी वनडे टीम में लौटे हैं। ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली है। नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, आकिब नबी दार, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम (दोपहर 2 बजे IST)
- दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी (दोपहर 2 बजे IST)
- तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़ (दोपहर 2 बजे IST)
भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (शाम 7 बजे IST)
- दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (शाम 7 बजे IST)
- तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (शाम 7 बजे IST)
- चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (शाम 7 बजे IST)
- पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (शाम 7 बजे IST)