रिंकू-रजत फ्लाप, शमी और मुकेश की बेहतरीन गेंदबाजी; दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन को मिला 159 का लक्ष्य

लीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला है। सेंट्रल जोन की टीम दूसरी पारी में 50.2 ओवर खेलकर 158 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट जोन को लिए मुकेश कुमार और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की।

वहीं सेंट्रल के कप्तान रजत पाटीदार और स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह कोई कमाल नहीं कर पाए।

पहली पारी में सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे, जवाब में ईस्ट जोन की टीम भी अच्छी शुरुआत के बाद 266 पर सिमट गई थी। तीसरे दिन 45 रन पर तीन विकेट से आगे खेलने उतरी सेंट्रल जोन की पारी को अमन मोखाडे ने आगे बढ़ाया। उन्होंने 41 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। रिंकू सिंह ने सिर्फ 20 रन का योगदान दिया। कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ 5 रन बनाकर ही दूसरे दिन पवेलियन लौट गए थे।

97 रन पर ही सेंट्रल जोन के 8 विकेट गिर गए थे। अंत में हर्ष दुबे के 24 और अरशद खान के 25 रन की बदौलत टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा। अब ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचने के लिए 159 रन के लक्ष्य की जरूरत है। ईस्ट की टीम के लिए दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 4 और मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके। मुकेश ने पहली पारी में भी 3 और शमी ने 2 विकेट लिए थे।

वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें

इसके अलावा अनुकूल रॉय, कोनौन कुरैशी और अभिजीत सरकार को 1-1 विकेट मिला। अब जिम्मा होगा ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर। सभी की नजरें पहली पारी में 81 गेंद पर 92 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। उन्होंने और अभिमन्यु ईश्वरन ने पहली पारी में 161 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। इसके बाद पूरी ईस्ट जोन की टीम 266 रन पर ढेर हो गई थी।

वैभव-अभिमन्यु की मेहनत बेकार, रजत पाटीदार लगातार दूसरी बार फ्लाप; सेंट्रल जोन को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में मिली बढ़त

दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी का अभिमन्यु ईश्वरन की अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। उसके बाद सेंट्रल जोन ने दूसरे दिन के अंत तक 45 रन की बढ़त बनाई लेकिन कप्तान रजत पाटीदार फिर फ्लाप रहे।

Leave a Comment