से हो गया है, जिसमें न्यूजीलैंड के दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी अपने-अपने प्रदेश की टीम से खेल रहे हैं।
इसमें कुछ खिलाड़ियों का जहां उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं कुछ के प्रदर्शन ने चिंता जरूर बढ़ा दी है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसके चलते उनका फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर मानी जा सकती है, लेकिन तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और आकिब नबी दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला।
जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
रवींद्र जडेजा जिनके फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से चिंता व्यक्त की जा रही थी उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के सीजन में सौराष्ट्र की तरफ से पहले ही मुकाबले में खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में अपने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। जडेजा अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने जहां बल्लेबाजी में 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में वह 40 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। हालांकि सौराष्ट्र को ड्रॉ के साथ संतोष करना पड़ा लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर वह तीन अंक हासिल करने में जरूर कामयाब रही।
हैदराबाद की जीत में नहीं चमके कप्तान सिराज
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में हैदराबाद टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं, जिसमें उनकी टीम को सीजन के पहले मैच में तो शानदार एकतरफा जीत मिली लेकिन कप्तान सिराज खुद कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। त्रिपुरा के खिलाफ एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में हैदराबाद ने एक पारी और 40 रनों से जीत हासिल की जिसमें मोहम्मद सिराज पहली पारी में जहां कोई विकेट हासिल नहीं कर सके तो वहीं दूसरी पारी में उनके खाते में सिर्फ 2 विकेट आए। दोनों पारियों को मिलाकर सिराज ने कुल 18 ओवर्स की गेंदबाजी की।
नबी ने पूरे मैच में हासिल किए सिर्फ चार विकेट
डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का अपना पहला मुकाबला मध्य प्रदेश की टीम के खिलाफ जो ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर मध्य प्रदेश तीन अंक लेने में कामयाब रही। इस मैच में सभी की नजरें आकिब नबी को लेकर थी, जिनका उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को मिला जिन्होंने गेंदबाजों के लिए मुफीद पिच पर दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 ओवर्स की गेंदबाजी की लेकिन सिर्फ 4 विकेट लेने में ही कामयाब हो सके।