‘ये हमेशा से मेरे खून में है…’ तिलक वर्मा का बयान क्यों हुआ वायरल, जानिए ऐसा क्या कह दिया जो लोग हो गए पागल

Tilak Varma : तिलक वर्मा अब किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं. भारत के 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा इंडियन क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं. तिलक भारत के लिए अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट खेले चुके हैं.

इस दौरान उन्होंने कई शानदार पारियां खेली हैं. तिलक ने कई मौकों पर मैच को अकेल दम पर निकाला है अपनी टीम को जीत दिलाई है. एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी मैज जिताऊ पारी अभी तक कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन नहीं भुला है.

तिलक वर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था. तिलक ने 20 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसी साल उनको अपना वनडे डेब्यू करने का भी मौका मिला. तिलक ने टी20 फॉर्मेट में टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया है लेकिन वो वनडे में अपनी छाप नहीं छोड़ पाएं हैं क्योंकि उन्हें मैच ही सिर्फ 5 खेलने को मिले हैं.

तिलक वर्मा को भारत के लिए टी20 वनडे खेले के बाद किस बात का मलाल है. उनकी अभी कौन सी इच्छा है, जो वो पूरी करना चाहते हैं. इस बारे में खुद तिलक वर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रेड बॉल क्रिकेट खेलने के अपने सपने के बारे में बात की है. उन्होंने बतौर कप्तान साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने के बाद क्या कहा है, आइए जानते हैं.

 

 

रेड बॉल क्रिकेट पर तिलक वर्मा का बड़ा बयान

तिलक वर्मा ने कहा कि, ‘मुझे हमेशा से रेड-बॉल क्रिकेट खेलना पसंद रहा है मैंने कभी इंडिया के लिए व्हाइट-बॉल फॉर्मेट खेलने का सपना नहीं देखा था, लेकिन यह भगवान का प्लान था. मैंने इंडिया के लिए टी20 वनडे में डेब्यू किया है, लेकिन मेरी ताकत हमेशा रेड-बॉल क्रिकेट रही है. मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है, यह कुछ ऐसा है जो हमेशा मेरे खून में है’.

 

 

तिलक ने साउथ जोन को फाइनल में पहुंचाया

तिलक वर्मा ने बीते बुधवार को अपनी टीम को फाइनल में एंट्री दिलाई. दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ जोन नॉर्थ जोन के बीच हुआ. मुकाबले में नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 195 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में 312 रन बनाए. इसके साथ ही साउथ जोन ने पहली पारी में 117 रनों की बढ़त बानाई. नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए. साउथ जोन ने जीत के लिए 181 रनों को 7 विकेट बाकी रहते हुए मुकाबला जीतकर फाइनल में एंट्री कर ली.

 

 

तिलक वर्मा ने बिखेरा मैच में जलवा

दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में तिलक वर्मा ने कमाल का खेल दिखाया. साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पहली पारी में 250 बॉल में 9 चौकों के साथ 116 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने दूसरी पारी में 79 बॉल में 8 चौकों के साथ 51 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. तिलक वर्मा ने इस पारी के दौरान बहुत ही कंपोज शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया.

Leave a Comment