यूएई से 6 विकेट से हारकर भारत बाहर, खालिद शाह ने 14 गेंद पर ठोके 52 रन

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज 2026 में भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहा। वह शनिवार (31 अक्टूबर) को संयुक्त अरब अमीरात से 6 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। इससे पहले वह पाकिस्तान से भी हार गया था और ग्रुप सी में आखिरी पायदान पर रहा।

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए।

यूएई ने 4.2 ओवर में बगैर विकेट खोए 97 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यूएई के लिए खालिद शाह ने सबसे ज्यादा 14 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। अंश टंडन ने 12 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो टी नटराजन ने 2 ओवर में 43 रन दिए। शशांक सिंह ने 1 ओवर में 17 रन दिए। नितीश राणा ने 1 ओवर में 24 रन दिए। क्रुणाल पंड्या ने 0.2 ओवर में 12 रन दिए। इससे पहले भारत ने टी नटराजन 14 गेंद पर 38 और राहुल त्रिपाठी 7 गेंद पर 24 रन के बदौलत 6 विकेट पर 94 रन बनाए थे।

संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 6

खालिद शाह (विकेटकीपर/कप्तान), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।

भारत की प्लेइंग 6

राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर) नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन।

संयुक्त अरब अमीरात टीम

खालिद शाह (विकेटकीपर), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, मारूफ मर्चेंट, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।

भारतीय टीम

राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।

भारत ने यूएई को दिया 95 का लक्ष्य

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारत ने शनिवार, 31 अक्टूबर को 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए। भारत के लिए टी नटराजन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 रन बनाए।

Leave a Comment