World Championship of Legends 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मैच में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को युवराज सिंह की तूफानी अर्धशतकीय पारी साथ ही मोहित शर्मा और धवल कुलकर्णी की घातक गेंदबाजी के दम पर 46 रन से हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में अपना खाता भी खोल दिया।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए और कंगारू टीम को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16.2 ओवर में 150 रन बनाए और इस टीम को 46 रन से हार मिली। युवराज सिंह को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
धवल कुलकर्णी-मोहित शर्मा की घातक गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवल ने इस मैच में 4 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि मोहित शर्मा ने 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस मैच में पीयूष चावला को 2 विकेट जबकि हरभजन सिंह को एक सफलता मिली और भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने कंगारू टीम जीत के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डी आर्सी शॉर्ट ने शानदार बैटिंग की और 28 गेंदों पर 65 रन बनाए जबकि जो बर्न्स ने 45 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा टीम का अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
युवराज सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 44 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। युवी ने अपनी इस पारी के दौरान 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 161.36 का रहा। इस मैच में भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए नमन ओझा और अंबाती रायुडू आए थे जिसमें नमन ने 31 रन जबकि अंबाती ने 4 रन की पारी खेली और उन्होंने निराश किया। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए और चलते बने।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युसूफ पठान ने अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने 20 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 37 रन की पारी 185.00 की स्ट्राइक रेट के साथ खेली। इरफान पठान का बल्ला नहीं चला और वो एक रन बनाकर आउट हो गए जबकि ऋषि धवन ने 12 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए और अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और एक चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 291.67 का रहा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन और फवाद अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
सहवाग से आगे निकले गिल, रोहित शर्मा नंबर 1; एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर्स
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि इस लिस्ट में अब गिल ने सहवाग को पीछे छोड़ दिया और इशान किशन के साथ इस नंबर पर आ गए।