मोहम्मद सिराज बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम का एलान

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के शुरूआती 2 मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है. इन 2 मुकाबलों में मोहम्मद सिराज हैदराबाद टीम की कमान संभालेंगे. चामा मिलिंद उपकप्तान बनाए गए हैं.

दो विकेटकीपर के रूप में साई प्रगनय रेड्डी और राहुल रदेश को जगह मिली है.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने 11 सितंबर को घोषणा की थी कि मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए कप्तान चुने गए हैं. स्टेटमेंट में बताया गया था कि सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने लीडरशिप को लेकर ये फैसला किया है और सिराज की गैरमौजूदगी में चामा मिलिंद कमान संभालेंगे, जो उपकप्तान चुने गए हैं.

रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम (पहले दो मैचों के लिए)

मोहम्मद सिराज (कप्तान), सी.वी. मिलिंद (उपकप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रदेश (विकेट कीपर), साई प्रग्नय रेड्डी (विकेट कीपर), वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, रक्षणन रीडडी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे, साई विकास रेड्डी.

Leave a Comment