‘मैंने बस सही एरिया में बॉलिंग की…’ अंशुल कंबोज ने पहली बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड, तो ऐसे किया खुशी का इजहार

Anshul Kamboj : अंशुल कंबोज को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला है. हरियाण के इस 25 साल के तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपने दूसरे वनडे मैच में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड हासिल किया है.

कंबोज ने आज भारत न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में बॉल के साथ कमाल का प्रदर्शन किया प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया. इस मैच में कंबोज ने 10 ओवर गेंदबाजी की इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर डाले. उन्होंने अपने नाम 22 रन देकर 2.20 की इकोनमी के साथ कुल 2 विकेट हासिल किए.

अंशुल कंबोज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर 5 विकेट से जीत के बाद प्रेजेंटेशन में अंशुल कंबोज ने बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस मैच में ऐसा क्या किया कि, वो ये शानदार प्रदर्शन कर पाए. उन्होंने क्या कहा आइए इसके बारे में जानते हैं.

 

 

प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने पर क्या बोले अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि सबसे जरूरी बात बस एक जैसी लेंथ लाइन थी. यह नहीं सोचना कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है. बस बेसिक प्लान, सही लाइन सही एरिया में बॉलिंग करना थी. वॉबल सीम बॉल बहुत अच्छा काम कर रही थी, इसलिए मैं उसे बार-बार इस्तेमाल कर रहा था’.

कंबोज ने आगे कहा कि, ‘इस मैच में बस लेंथ अच्छी लाइन पर काम कर रहा था बस बैट्समैन की ताकत कमजोरियों को देख रहा था बस उसी पर काम कर रहा था. मुझे विकेट से अच्छा बाउंस भी मिलता है. तो यह सिर्फ उस लेंथ के बारे में है जिस पर मैं बॉलिंग कर रहा हूं, बस उसी पर ध्यान दे रहा हूं’.

अंशुल ने आगे कहा कि, ‘आपको बस विकेट को देखना है देखना है कि विकेट पर क्या हो रहा है. बॉल करने के लिए सबसे अच्छी बॉल कौन सी है, बॉल करने के लिए सही लेंथ क्या है, बस उसी पर ध्यान दे रहा हूं. मैंने बस अपना प्रोसेस सही रखा बाकी खुद अपने आप सब हो गया’.

 

 

कैसा रहा भारत-न्यूजीलैंड मैच का हाल

इस मैच में न्यूजीलैंड पहले बैटिंग करते हुए 185 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद इंडिया ने 22.2 ओर में 56 बॉल बाकी रहते हुए 5 विकेट खोकर 143 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस जीत के बाद टीम इंडिया ने बारिश से बाधित मैच में जीत दर्ज कर ली. भारत के लिए विराट कोहली ने 74 शुभमन गिल ने 37 रनों की पारी खेली. अर्शदीप सिंह ने 4, गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए.

 

 

वनडे में 2 विकेट लेकर POTM जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • 2/22 अंशुल कंबोज बनाम NZ ऑकलैंड 2026
  • 2/19 जसप्रीत बुमराह बनाम पाक अहमदाबाद 2023
  • 2/28 जसप्रीत बुमराह बनाम SA द ओवल 2017
  • 2/26 मोहित शर्मा बनाम ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2013
  • 2/19 भुवनेश्वर कुमार बनाम पाक एजबेस्टन 2013
  • 2/22 अनिल कुंबले बनाम केन्या नैरोबी 2000
  • 2/22 जवगाल श्रीनाथ बनाम NZ मुंबई BS 1995
  • 2/29 अनिल कुंबले बनाम इंग्लैंड लीड्स 1990

Leave a Comment